बिहार में सनसनीखेज वारदातः लिव-इन में रह रहे जोड़े की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Double murder in Bihar: बिहार से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां रोहताश में डबल मर्डर की वारदात हुई है. रविवार की देर रात बदाशमों ने घर में घुसकर एक महिला सहित दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी. जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना इलाके में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई. बताया गया है कि दोनों कई वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. घटना की रात भी दोनों साथ में ही थे. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई.

गोली चलने की आवाज से मची अफरा-तफरी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक अविवाहित था और पिछले कई वर्षों से महिला के साथ रह रहा था. महिला के बच्चे भी उनके साथ ही रहते थे. देर रात अचानक गोली चलने की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.

अपराधी को भागते हुए देखा महिला के बेटे ने

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है. इसके अलावा वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटाने लगी हुई है. मृतकों की पहचान मणि भूषण कुमार और ननकी देवी के रूप में हुई है.

मृतक महिला के बेटे ने बताया कि घटना के बाद उसने एक अपराधी को मौके से भागते हुए देखा था. हालांकि रात के अंधेरे की वजह से वह अपराधी की पहचान नहीं कर सका. बेटे के बयान के आधार पर पुलिस घटना के क्रम और अपराधियों की पहचान को लेकर जानकारी जुटा रही है.

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही रोहतास के एसपी मिस्टर राजभी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण और पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली. एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है.

क्या कहा एसपी ने

एसपी मिस्टर राज ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. फिलहाल SIT का गठन किया गया है. हत्या की वास्तविक वजह क्या है और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. FSL की टीम भी बुलाई गई है जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.

Latest News

Global Fintech Fest 2026: पीएम मोदी कल मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन, AI और डिजिटल फाइनेंस पर होगा मंथन

Global Fintech Fest 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर 2026 को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के...

More Articles Like This