बिहार: सेब की आड़ में छिपी थी लाखों की शराब, बक्सर में ट्रक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Buxar Liquor Seizure: शराब बंदी वाले बिहार में शराब तस्करी के खेल पर विराम नहीं लग पा रहा है. आएदिन यहां शराब की खेप पकड़ी जा रही है. इसी क्रम में  उत्पाद विभाग की टीम ने गंगा पुल चेकपोस्ट पर रविवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़े-गले सेबों की आड़ में ले जाई जा रही 64 लाख रुपए मूल्य की चंडीगढ़ निर्मित ब्रांडेड शराब जब्त की है.

पूर्णिया में डिलीवर किया जाना था शराब

पुलिस ने शराब लदे एक ट्रक को जब्त करते हुए चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब 597 कार्टन में कुल 5301 लीटर पाई गई है, जिसे हिमाचल प्रदेश से लाकर बिहार के पूर्णिया में डिलीवर किया जाना था.

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि गंगा पुल चेकपोस्ट पर उत्पाद निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में निरीक्षक संतोष कुमार पाठक और अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार की टीम यूपी की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी.

सेब की पेटियों के नीचे थी शराब की पेटियां

इसी दौरान उत्तर प्रदेश की दिशा से आ रहे हिमाचल प्रदेश नंबर के एक डीसीएम ट्रक को रोका गया. तलाशी लेने पर ट्रक पर सेब की पेटियां लदी दिखाई दीं, लेकिन पेटियां खोलने पर अंदर सड़े-गले सेब देख टीम को शंका हुई. पेटियों को हटाने पर नीचे छिपाकर रखे गए शराब की पेटियां बरामद हुई.

शराब और ट्रक कब्जे में, दो तस्कर गिरफ्तार 

टीम ने तत्काल शराब और ट्रक को जब्त करते हुए उस पर सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ अंतर्गत नमोल निवासी चालक विनोद कुमार और सोलन निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई है.

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे सेब की आड़ में हिमाचल प्रदेश से यह खेप लेकर आ रहे थे और इसे पूर्णिया में डिलीवर करने वाले थे. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This