‘अरे ये तो मर्द…’, LIVE मैच में पाकिस्तानियों की शर्मनाक हरकत, भारतीय महिला क्रिकेटर पर किया भद्दा कमेंट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Womens Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शानदार जीत हासिल की है. 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 55 रनों पर ही सिमट गई. हालांकि, पाकिस्तान को अपने टीम का शर्मनाक प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने भारतीय महिला क्रिकेटर पर भद्दे कमेंट करके अपनी भड़ास निकाली. लाइव मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी फैंस ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर भारतीयों का खून खौल उठेगा.

Womens Asia Cup 2026 का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर भारत पाकिस्तान के मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें पाकिस्तान के फैंस भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ पर भद्दे कमेंट कर रहे. उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहीं क्रांति के जेंडर पर शर्मनाक टिप्पणी की.

क्रांति गौड़ के जेंडर पर उठाए सवाल

भारत के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की टीम जैसे-तैसे अपना मुकाबला खेल रही थी. इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी फैंस बौखला गए और उन्होंने क्रांति गौड़ पर गंदा कमेंट किया. उन्होंने कहा, ”अरे ये तो लड़का है… भारतीय महिला टीम में लड़का खेल रहा है… भारत हमेशा धोखे से जीतता है… ओए ये तो लड़का, मर्द है.”

भारतीय फैंस ने की एक्शन लेने की मांग

क्रांति गौड़ पर इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारतीय फैंस में नाराजगी देखने को मिल रही. लोगों मे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और उसके फैंस पर जमकर भड़ास निकाली है. लोगों ने लिखा कि पाकिस्तान किसी भी हद तक गिर सकता है. वहीं, कुछ भारतीय फैंस ने उन लोगों पर एक्शन लेने की मांग कर रहे.

पाकिस्तान ने बनाया सबसे न्यूनतम स्कोर

बता दें कि दुबई के मैदान पर हुए भारत के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में पाकिस्तानी टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. पूरी टीम 55 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. टी20 इंटरनेशनल में ये पाकिस्तान का सबसे न्यूनतम स्कोर है.

ये भी पढ़ें- मेक्सिको के फ्लोरेस ने 511 KG वजन उठाकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हाफ्थोर ब्योर्नसन को भी पीछे छोड़ा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This