रूस-यूक्रेन के बीच ‘पीस ब्रोकर’ बना अमेरिका, ट्रंप मध्यस्थता को तैयार, 4 साल बाद यूरोप में होगी शांति

Must Read

Russia-Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर अब विराम लग सकता है. अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली त्रिपक्षीय बातचीत दोबारा शुरू करने की परिस्थितियां बन रही हैं. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस इस प्रारूप में बातचीत फिर शुरू करने के लिए तैयार है. इससे लंबे समय से जारी युद्ध को लेकर कूटनीतिक प्रयासों के फिर सक्रिय होने की उम्मीद बढ़ गई है.

मॉस्को भी खारिज नहीं करता

पेस्कोव ने कहा कि कीव और अमेरिकी अधिकारियों की ओर से त्रिपक्षीय बातचीत को लेकर जो बयान आए हैं, रूस ने उन्हें सुना है. उन्होंने साफ किया कि मॉस्को भी इस बातचीत को दोबारा शुरू करने की संभावना को खारिज नहीं करता है. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेयर्ड कुशनर ने रूस और यूक्रेन के नेताओं से लगातार मुलाकात की है.

अमेरिकी प्रतिनिधि कीव पहुंचे

शनिवार को विटकॉफ और कुशनर ने मॉस्को के क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. यह बैठक तीन घंटे से ज्यादा चली. इसके अगले दिन दोनों अमेरिकी प्रतिनिधि यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे और राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत की. बैठक के बाद किसी बड़े समझौते की घोषणा नहीं हुई, लेकिन अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच सीधी त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू कराने पर जोर दिया है.

कई नए विचारों पर चर्चा

विटकॉफ ने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए उम्मीद जताई कि आगे चलकर युद्ध का समाधान निकाला जा सकता है. वहीं जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में कई नए विचारों पर चर्चा हुई है. यूक्रेन त्रिपक्षीय बातचीत के विचार का समर्थन कर रहा है, लेकिन उसका कहना है कि इसमें यूरोपीय देशों को भी शामिल किया जाना चाहिए. वो पहले भी ऐसा ही चाहता था. जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन हर संभव कोशिश करना चाहता है ताकि अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत शुरू हो सके और जरूरत पड़ने पर यूरोपीय साझेदारों को भी इसमें शामिल किया जाए.

इसे भी पढ़ें. वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो, 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This