ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारतीय U-19 टीम में बड़ा बदलाव, रोहित के स्थान पर आर्यन सवसानी की एंट्री

Must Read

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली घरेलू अंडर-19 सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित यादव के स्थान पर सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी और हरियाणा के तन्मय बलोदा को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है. बता दें कि उम्र में धोखाधड़ी के मामले में रोहित यादव बाहर किए गए हैं. बीसीसीआई ने कहा कि सवसानी और बलोदा क्रमशः एकदिवसीय और बहुदिवसीय भारतीय टीमों में यादव की जगह लेंगे.

उम्र गलत बताने के आरोप में दो साल का प्रतिबंध

रोहित यादव को वनडे और बहुदिवसीय दोनों टीम में शामिल किया गया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर कथित तौर पर अपनी उम्र गलत बताने के आरोप में दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है. बीसीसीआई ने बताया कि जूनियर चयन समिति ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सवसानी को रोहित यादव के स्थान पर भारत की अंडर-19 वनडे टीम में, जबकि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को बहुदिवसीय टीम में शामिल किया है.

दूसरा बहुदिवसीय मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा

भारत अंडर-19 टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच और पहला बहुदिवसीय मैच खेलेगी, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. तीनों एकदिवसीय मैच क्रमशः 18, 21 और 23 सितंबर को, जबकि दो बहुदिवसीय मैच 27 से 30 सितंबर और पांच से आठ अक्टूबर को खेले जाएंगे.

भारतीय अंडर-19 वनडे स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सवसानी.

बहुदिवसीय मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बलोदा.

इसे भी पढ़ें. मुंबईः PM मोदी की रैली से पहले पकड़े गए दो संदिग्ध, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This