हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में ही जिन लोगों की हथेली पर स्टार का निशान होता है, उनकी लाइफ में रोमांस भरपूर होता है. ये लोग एक राजा की तरह लाइफ जीते हैं, उनको ठाठ-बाट वाली जिंदगी पसंद होती है, वैसे ही वे रहते भी हैं. उनके पास आमदनी भले ही कम क्यों न हो, लेकिन विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को वैवाहिक जीवन में बहुत रही सावधान रहना होता है, नहीं तो उनकी मैरिड लाइफ तबाह हो सकती है, तलाक तब की नौबत आ सकती है.

कहां होता है शुक्र पर्वत?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में अंगूठे के नीचे से उभरा हुआ क्षेत्र नीचे कलाई पर मणिबंध के साथ तक फैला रहता है, उसे शुक्र पर्वत कहा जाता है. शुक्र को प्रेम, विलासिता, दांपत्य जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है.

उभरा हुआ शुक्र पर्वत देता है लाइफ में लग्जरी

जब किसी की हथेली में शुक्र पर्वत उभरा हुआ और गद्देदार दिखाई देता है तो ऐसे लोगों को लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद होती है. भले ही पैसे कम हों तो क्या है, उनकी महंगी चीजें ही पसंद आती हैं. ऐसे लोगों के जीवन में भौतिक सुख और सुविधाएं भरपूर रहती हैं. इनका अपना घर भी आलीशान होता है. वहीं यदि किराए के मकान में भी रहेंगे तो भी पूरा ठाठ-बाट रहता है.

शुक्र पर्वत पर स्टार का निशान

जब उभरे हुए शुक्र पर्वत पर स्टार का निशान बना हो यानि शुक्र क्षेत्र में किसी एक बिंदु पर तीन रेखाएं एक दूसरे को काटती हों, वहां पर स्टार का निशान बनता है. ऐसे लोगों के प्रेम प्रसंग बहुत से होते हैं. अगर वह महिला है, तो पुरुष और पुरुष है तो महिलाएं उसकी ओर काफी आकर्षित होती हैं. शुक्र के प्रभाव की वजह से उनके एक से अधिक अफेयर होने की संभावना रहती है.

ये लोग एक प्रेम संबंध में टिककर नहीं रह सकते. जब तक एक रिलेशनशिप में रहेंगे, तब तक दूसरा शख्स उनको आकर्षित कर सकता है. ऐसे लोगों के रिलेशन ज्यादा दिन तक नहीं चलते हैं.यदि आप शादीशुदा हैं और आपके शुक्र पर्वत पर स्टार का निशान है तो आपको बेहद सावधान रहना चाहिए. ऐसे महिला और पुरुष को पतिव्रता या पत्नीव्रता धर्म का पालन करना चाहिए. दूसरी महिला या पुरुष से प्रेम संबंध के बारे में भूलकर भी न सोचें, वरना दांपत्य जीवन में उथल-पुथल मच सकता है. ऐसे लोगों को अपने चरित्र का ख्याल रखना चाहिए, नहीं तो तलाक की स्थिति बन सकती है.
Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This