रिपब्लिकन पार्टी मिड-टर्म चुनाव जीती तो हर युवा को मिलेगा पैसा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया वादा 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Midterm Election 2026: अमेरिकी चुनाव से पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होने  बुधवार को वादा किया कि यदि उनकी रिपब्लिकन पार्टी मिड-टर्म चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करती है, वो वहां की संसद (कांग्रेस) पर अपना कंट्रोल बनाए रखने में कामयाब रहती है, तो हर अमेरिकी वयस्क को केंद्रीय सरकार (फेडरल गवर्नमेंट) की तरफ से 5,000 डॉलर ( करीब 4 लाख 75 हजार) दिए जाएंगे.

बता दें कि टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी के लोगों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि “तो अगर रिपब्लिकन जीतते हैं, तो आप भी हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5000 डॉलर मिलेंगे. इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ कहा जाएगा.” दरअसल, चुनावों में पार्टी डेमोक्रेट्स के मुक़ाबले संघर्ष कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप की इस रेवड़ी पॉलिटिक्स का अनुमानित खर्च $1 ट्रिलियन से अधिक हो सकता है. हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि यह पैसा कहां से आएगा, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि हमारा देश बहुत पैसा कमा रहा है.

मुश्किल में ट्रंप की पार्टी 

अमेरिकी राष्ट्रपति इस बात पर जोर दिया कि वे 3 नवंबर को होने जा रहे चुनाव में रिपब्लिकन को ओपिनियन पोल के नतीजों को गलत साबित करने और कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि “मैं आपसे यह मानने के लिए कह रहा हूं कि आप यह समझिए कि मैं भी चुनाव लड़ रहा हूं.” डोनाल्ड ट्रंप ने भीड़ से कहा कि “मैं चुनाव लड़ रहा हूं, मैं चुनाव लड़ रहा हूं- बस एक बार और.”

बता दें कि ओपिनियन पोल से साफ पता चलता है कि ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 30% के निचले स्तर पर है. अमेरिका के वोटर बढ़ती कीमतों और ईरान के खिलाफ उनके शुरू किए गए युद्ध से नाराज हो रहे हैं. ऐसे में ‘डिसीजन डेस्क HQ’ का अनुमान है कि नवंबर में डेमोक्रेट्स हाउस (लोकसभा जैसा) में 230-205 से जीतेंगे और सीनेट (राज्यसभा जैसा) में 51-49 से उनके पक्ष में नतीजे आएंगे.

Latest News

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान, 2033 तक 44 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य

India Space Economy: भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अब केवल वैज्ञानिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था,...

More Articles Like This