‘पहले दिन से CMD उपेंद्र राय ने दिया साथ’, अनुप्रिया नागर ने हनुमान अंश की सफलता पर जताया आभार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hanuman Ansh Film Success: हनुमान भक्ति, अध्यात्म और बाबा नीम करोली के चमत्कारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के बीच भी लगातार अपनी जगह बना रही है. फिल्म की सफलता के बाद दिल्ली में निर्माता अनुप्रिया नागर और उनकी पूरी टीम के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस खास मौके पर अनुप्रिया नागर ने भारत एक्सप्रेस और उसके CMD उपेंद्र राय का विशेष रूप से आभार जताया. उन्होंने बताया कि फिल्म के मुश्किल दौर में भारत एक्सप्रेस ने उनका मजबूती से साथ दिया.

‘बिना ट्रेलर देखे किया सपोर्ट’

सम्मान समारोह के दौरान अनुप्रिया नागर ने फिल्म की मार्केटिंग और पब्लिसिटी के शुरुआती दौर को याद किया. उन्होंने कहा, “मैं सबको बताना चाहूंगी कि भारत एक्सप्रेस वो पहली कड़ी थी, जिसने हमारा साथ दिया. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने फिल्म का एक बार ट्रेलर या पोस्टर भी नहीं देखा था, फिर भी वे हमारे सपोर्ट के लिए मजबूती से खड़े हो गए.” अनुप्रिया नागर ने बताया कि जब मेनस्ट्रीम मीडिया में फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हो रही थी, उस समय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए अपने पूरे नेटवर्क का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय पीवीआर दिल्ली में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में सपरिवार भी पहुंचे थे.

‘मुनाफे के लिए नहीं, सनातन के लिए लगाई पूंजी’

फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने इस मौके पर फिल्म बनाने के पीछे अपनी सोच भी साझा की. उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य सिर्फ व्यावसायिक लाभ कमाना नहीं था, बल्कि नई पीढ़ी को सनातन धर्म से जोड़ना था. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पूरी पूंजी इसमें लगा दी और अपनी फिल्म की नैया हनुमानजी व बाबा नीम करोली के भरोसे छोड़ दी.” निर्माता ने यह भी बताया कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द ही भक्तों के सामने आएगा.

गोविंद देव गिरि महाराज ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि और श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े गोविंद देव गिरि जी महाराज भी मौजूद रहे. उन्होंने अनुप्रिया नागर और भारत एक्सप्रेस की इस सनातनी पहल की सराहना की. इस दौरान उन्होंने देश में और अधिक हनुमान मंदिर बनाए जाने की बात भी कही. कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर गोविंद देव गिरि महाराज ने स्पष्ट किया कि इसके लिए किसी ‘जन आंदोलन’ की जरूरत नहीं है, क्योंकि मामला अदालत में है और उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है. वहीं, अयोध्या राम मंदिर परिसर में हुई हालिया चोरी को लेकर उन्होंने इसे ‘गलत’ बताया. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कड़े प्रयास किए जाने चाहिए.

यह भी पढ़े: Bollywood 80s Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s का रेट्रो क्रेज, बॉलीवुड सितारों के Vintage लुक ने मचाया धमाल

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This