पाकिस्तान के लिए मुसीबत बना मक्का पैक्ट! सऊदी के लिए यमन में हूतियों से भिड़ने की तैयारी में जुटे शहबाज-मुनीर

Must Read

Islamabad: सऊदी अरब के औपचारिक अनुरोध पर पाकिस्तान यमन में हूती ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले पर विचार कर रहा है. सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते संघर्ष ने पाकिस्तान को भी सीधे सैन्य मोर्चे पर खींचने की अटकलें तेज कर दी हैं. सआदा समेत कुछ इलाकों को संभावित निशाने के तौर पर बताया गया है. हालांकि पाकिस्तान ने अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है.

फिलहाल किसी सैन्य कार्रवाई पर चर्चा नहीं

अब सबसे अहम अपडेट यह है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि मक्का रक्षा समझौते के तहत फिलहाल किसी सैन्य कार्रवाई पर चर्चा नहीं हुई है. पाकिस्तान ने कहा है कि वह समझौते के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन तत्काल सैन्य कदम की योजना नहीं है. यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं.

हमलों में 73 लोग घायल

हालिया हमलों में सऊदी अरब के अब्हा, जिजान, नजरान और खमिस मुशैत इलाकों को निशाना बनाया गया. सऊदी अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में 73 लोग घायल हुए और ऊर्जा प्रतिष्ठानों के संचालन पर भी असर पड़ा. हूतियों और सऊदी समर्थित यमनी बलों के बीच जमीन पर भी लड़ाई तेज हो गई है. इससे 2022 में कायम हुआ संघर्ष-विराम लगभग टूटने की स्थिति में पहुंच गया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर सऊदी अरब पर बिना उकसावे के हमला होता है या यमन का संघर्ष सऊदी क्षेत्र में फैलता है, तो मक्का संयुक्त रक्षा समझौता सक्रिय हो सकता है.

एक सदस्य पर सशस्त्र हमला सभी पर हमला

इस समझौते के तहत तीनों देशों ने यह सिद्धांत स्वीकार किया है कि किसी एक सदस्य पर सशस्त्र हमला सभी पर हमला माना जाएगा. यही बयान अब इस सवाल के केंद्र में है कि अगर हूती हमले सऊदी अरब पर जारी रहते हैं, तो क्या पाकिस्तान वास्तव में यमन में सैन्य कार्रवाई करेगा? जहां कुछ रिपोर्टों में पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले की संभावना बताई गई, वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने गुरुवार को कहा कि मक्का समझौते के तहत फिलहाल किसी सैन्य प्रतिक्रिया पर चर्चा नहीं हुई है.

पाकिस्तान समझौते के प्रति प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है, लेकिन अभी तत्काल सैन्य कार्रवाई पर विचार नहीं किया जा रहा. इसलिए फिलहाल पाकिस्तान के यमन युद्ध में सीधे उतरने को संभावना और विचार के स्तर पर ही देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. जूनियर विमेंस हॉकी एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पहुंचीं इंडिया टीम

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This