अफ्रीकी देश कांगों के दो स्कूलों में आग लगने से 24 बच्चों की मौत, दर्जनों घायल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

DR Congo School Fire: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में दो स्कूल भयानक आग की चपेट में आ गए, जिससे 24 बच्चों की मौत हो गई. वहीं घनी आबादी वाला इलाका होने की वजह से मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. फिलहाल, सभी घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है.

बता दें कि यह आग की घटना विद्रोहियों के कब्जे वाले बुकावु इलाके में हुई है. इस दौरान कुछ वयस्कों की भी मौत होने होने की बात कही गई है. वहीं, घटना स्थल से भयावह फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें बच्चे अस्पताल के फर्श पर कराहते दिख रहे हैं.

इस बीच इलाके पर कब्जा रखने वाले विद्रोही गुट M23 ने बताया कि 24 लोगों की मौत हुई है, जबकि 29 लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वहीं, आग लगने से करीब 300 घर जलकर खाक हो गए हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है.

आग की चपेट में आए स्कूल

वहीं, स्थानीय इलाके के प्रशासक मोसे लुबाला ने बताया कि आग एक घर में शुरू हुई और फिर पास के दो स्कूलों तक फैल गई. इस दौरान कई छात्र फुराहा सेकंडरी स्कूल के अंदर फंस गए थे और कुछ का दम घुटने लगा था. उन्होने बताया कि बाहर निकलने का रास्ता बहुत संकरा था, इसलिए कुछ छात्र खिड़कियों से कूदने लगे, जबकि कुछ दरवाजे की तरफ भागे. बाहर निकलने की अफरा-तफरी में छात्र एक-दूसरे से टकरा गए और पैरों तले कुचले गए.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि गुरुवार दोपहर तक आग बुझा दी गई थी, लेकिन मलबे और टीन की चादरों से अभी भी धुआं उठ रहा था.

बता दें कि बुकावु शहर कांगो के साउथ किवु प्रांत की राजधानी है. यह देश के पहाड़ी इलाकों में बसे सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है. पिछले साल फरवरी में यहां M23 विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था. स्थानीय प्रशासक लुबाला के मुताबिक, आग जहां लगी, वह घनी आबादी वाला इलाका है और वहां ज्यादातर घर लकड़ी के बने हैं.

 

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This