असम में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर में कार सवार 5 युवकों की मौत, ड्राइवर फरार

Must Read

Assam Road Accident: असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ. उन्होंने बताया कि कार की टक्कर सामने से आ रहे कमर्शियल वाहन (ट्रक) से हो गई. उन्होंने कहा कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी लोग कार में सवार थे.

मौके से भाग निकला ट्रक ड्राइवर 

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हर गोबिंदा हजोअरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के तौर पर हुई है. ये सभी जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले थे. उन्होंने आगे बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने और फरार ड्राइवर की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ट्रक के नंबर से उसके मालिक से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है.

भयानक हादसे के कुछ ही समय बाद हुई यह घटना

यह घटना पिछले महीने गुवाहाटी के पास सोनापुर में हुए एक भयानक हादसे के कुछ ही समय बाद हुई है, जिसमें 5 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. इस ताजा घटना ने एक बार फिर असम में सड़क हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत ने राज्य के हाईवे पर सड़क सुरक्षा कानूनों के पालन, यातायात अनुशासन और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें. उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफ़ा, ED की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

Latest News

Gold Silver Price Today: करवा चौथ से पहले सोने की कीमतों ने लगाई छलांग, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: करवा चौथ आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This