Moon Transit in Libra 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, माता और वित्तीय प्रवाह आदि का कारक ग्रह माना जाता है. 13 सितंबर की देर रात चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा का तुला राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए खास तौर पर सकारात्मक रह सकता है. इस दौरान इन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के साथ-साथ करियर और कारोबार में भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए चंद्रमा का यह गोचर शुभ माना जा रहा है….
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का तुला राशि में गोचर कई मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. इस दौरान अपनी योग्यता और मेहनत के दम पर आप करियर और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ मिलने के योग बन सकते हैं.
कारोबार से जुड़े मिथुन राशि के जातकों को कोई मनचाही डील मिल सकती है, जिससे मुनाफा होने की संभावना है. वहीं, पहले किए गए निवेश से भी धन लाभ प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर-परिवार में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर एकादश भाव यानी लाभ भाव में होने जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, इसके चलते आपको अलग-अलग क्षेत्रों से आर्थिक लाभ मिलने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार जातकों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं. शेयर बाजार में निवेश करने वाले धनु राशि के जातकों को भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है.
वहीं, नौकरीपेशा लोगों में से कुछ की आमदनी बढ़ सकती है. परिवार में माता का सहयोग प्राप्त होगा, जबकि बड़े भाई-बहन करियर से जुड़े मामलों में आपकी मदद कर सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह गोचर सकारात्मक रह सकता है. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से कुछ जातकों को सेहत में अच्छे बदलाव महसूस हो सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का तुला राशि में गोचर आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है. अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है. इसके अलावा निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न मिलने के योग भी बताए जा रहे हैं.
प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार करने वाले कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान लाभ मिल सकता है. वहीं, विदेशी स्रोतों से भी आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है. चंद्रमा के गोचर के प्रभाव से भाग्य का साथ मिल सकता है और कई ऐसे काम आगे बढ़ सकते हैं जिनमें पहले रुकावट महसूस हो रही थी.
यह भी पढ़े: घर की नेमप्लेट भी बदल सकती है किस्मत? लकड़ी, मेटल और पत्थर में जानें वास्तु के हिसाब से कौन-सी है शुभ

