Antilia के गणेशोत्सव में छाईं राधिका अंबानी, भक्तिमय डांस ने जीता हर किसी का दिल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Radhika Merchant Dance Video: अंबानी परिवार के घर गणपति उत्सव हो और उसकी भव्यता की चर्चा न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. एंटीलिया में हर साल बप्पा का स्वागत पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाता है. इस बार भी गणपति उत्सव में बॉलीवुड सितारों से लेकर देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन इन सबके बीच राधिका मर्चेंट की खास प्रस्तुति ने महफिल लूट ली. 13 सितंबर को एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में करीना कपूर, कटरीना कैफ, सलमान खान और रामदेव बाबा समेत कई हस्तियां पहुंचीं. कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. इसी बीच अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट का भरतनाट्यम डांस भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

राधिका ने भरतनाट्यम से बांधा समां

गणपति उत्सव के दौरान राधिका मर्चेंट ने शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की खूबसूरत प्रस्तुति दी. पारंपरिक अंदाज में उनकी इस परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी. डांस के दौरान राधिका के एक्सप्रेशंस और उनकी प्रस्तुति की खूबसूरती की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. राधिका की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने भी इस खास परफॉर्मेंस का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने राधिका के डांस के प्रति जुनून और मेहनत की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आपके लिए कोरियोग्राफी करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है. स्टोक पार्क में तुम्हारी वह प्यारी सी गुजारिश याद है, जब तुमने बताया था कि तुम डांस में वापस लौटने के लिए कितनी एक्साइटेड हो. परफॉर्मेंस के लिए गणेश चतुर्थी से बेहतर दिन और क्या हो सकता है. डांस के लिए तुम्हारा जुनून सच में तारीफ के काबिल है और तुम्हारा अनुशासन भी बहुत सराहनीय है. भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे.’


 

लाल कांजीवरम साड़ी में दिखीं राधिका

राधिका मर्चेंट ने गणपति उत्सव के लिए अपने लुक को भी पूरी तरह पारंपरिक रखा. उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की तैयार की हुई लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी. इसी आउटफिट में उन्होंने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी. साड़ी पर एंटीक गोल्ड मारोड़ी एंब्रॉयडरी और जरदोजी की बारीक डिटेलिंग की गई थी, जिसने पूरे लुक को बेहद आकर्षक बना दिया. खास बात यह रही कि डांस परफॉर्मेंस को आसान बनाने के लिए राधिका ने इस साड़ी को प्री-स्टिच्ड स्कर्ट के रूप में पहना था. राधिका का पारंपरिक लुक, उनकी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति और गणपति उत्सव का भव्य माहौल, तीनों ने मिलकर इस आयोजन को और खास बना दिया.

यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi 2026: केवल 10 दिनों के लिए क्यों आते हैं गणपति बप्पा, यहां जानिए पौराणिक महत्व

Latest News

16 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, विशाखा नक्षत्र, प्रमुख योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This