राजोरी: लश्कर के ओजीडब्ल्यू नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन मददगारों को दबोचा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu: राजोरी पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.

इस मामले में पुलिस ने जाकिर हुसैन व मोहम्मद आजम निवासी कोटचरवाल और मोहम्मद मुश्ताक निवासी उधन को अरेस्ट किया है. आरोपियों से पूछताछ और जांच में सामने आया है कि वे पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता, सुरक्षित आवाजाही और जमीनी स्तर पर मदद उपलब्ध करवाते थे. आरोपियों ने आतंकियों के लिए गाइड की भूमिका निभाई और उनके समूहों को पीर पंजाल क्षेत्र से कश्मीर घाटी की ओर ले जाने में मदद की.

अब आरोपियों के उन आतंकियों से संपर्क की भी पड़ताल की जा रही है, जो हाल में हुए टारगेट किलिंग में भी शामिल रहे हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे. जांच के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर आईईडी भी बरामद की गई. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This