India-New Zealand FTA: न्यूजीलैंड की संसद ने बुधवार को भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौता यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) लागू करने से जुड़ा कानून पास कर दिया, जिसके तहत न्यूजीलैंड से भारत आने वाले करीब 95 प्रतिशत सामान पर लगने वाला टैरिफ खत्म या काफी कम कर दिया जाएगा.
न्यूजीलैंड के संसद में इस कानून के पक्ष में 93 वोट पड़े, जबकि 29 सांसद इसके विरोध में रहें. इस दौरान सबसे खास बात यह थी कि न्यूजीलैंड की विपक्षी लेबर पार्टी ने भी इस कानून का समर्थन किया. ऐसे में अब इस समझौते में शामिल आधे से ज्यादा सामान पर समझौता लागू होते ही कोई टैक्स नहीं लगेगा.
भारत-न्यूजीलैंड के व्यापारिक रिश्ते का नया चैप्टर
इस बीच न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि निर्यातकों को इसका फायदा तुरंत और बड़े स्तर पर मिलेगा. मैक्ले ने कहा कि “हमें उम्मीद है कि यह अच्छा समझौता इसी साल लागू हो जाएगा. इससे इस कार्यकाल में भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा करने का हमारा वादा भी पूरा होगा.” हालांकि यह व्यापार समझौता तब लागू होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड दोनों अपने-अपने देश में जरूरी मंजूरी और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे.
भारत में क्या क्या होगा सस्ता ?


