लखनऊ: पिस्टल से चली गोली, पुजारी की मौत, घटना या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Crime: लखनऊ से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार की देर रात यहां एक इलाके में संदिग्ध हाल में पिस्टल से गोली चल गई. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक मंदिर का पुजारी था. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत गोल्फ सिटी के महिपालखेड़ा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से यथार्थ शंकर यादव (29 वर्ष) की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात यथार्थ अपनी पत्नी को अवैध पिस्टल दिखा रहा था, इसी बीच फायर हो गया. बताया  गया है कि यथार्थ एक मंदिर की देख-रेख करता था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल पर जांच-पड़ताल और परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अवैध पिस्टल को कब्जे में ले लिया. आत्महत्या या फिर किसी वजह से गोली चलने की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Diwali Wishes: दीपोत्सव का महापर्व दीपावली इस बार 08 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के...

More Articles Like This