LPG Price Today: आज 14.2 किलो वाले सिलेंडर का क्या है रेट? कहीं फिर तो नहीं बढ़ी कीमत, यहां करें चेक

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today 16 September 2026: घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए आज राहत की खबर है. 16 सितंबर 2026 को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) की ओर से आज भी पुराने रेट ही लागू हैं. घरेलू LPG के दाम में इससे पहले 7 जून 2026 को बदलाव हुआ था. उस समय सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ाई गई थी. दिल्ली में इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया था.

जून के बाद से घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई और बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, कमर्शियल LPG सिलेंडर खरीदने वालों को इस महीने की शुरुआत में थोड़ा ज्यादा भुगतान करना पड़ा था. 1 सितंबर 2026 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

इस साल दो बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

2026 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अब तक दो बार इजाफा हुआ है. पहली बढ़ोतरी 7 मार्च 2026 को हुई थी. भू-राजनीतिक तनाव और अंतर्राष्ट्रीय क्रूड ऑयल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे. इसके बाद 7 जून 2026 को एक बार फिर कीमत बढ़ी. इस बार घरेलू सिलेंडर 29 रुपये महंगा हुआ. दिल्ली में इसी बढ़ोतरी के बाद 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया.

आपके शहर में आज कितने रुपये का मिल रहा है LPG सिलेंडर?

शहरघरेलू LPGकमर्शियल LPG
दिल्ली942 रुपये2,747.50 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,701 रुपये
कोलकाता968 रुपये2,884 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,831 रुपये
हैदराबाद994 रुपये2,996 रुपये
चेन्नई957.50 रुपये2,916.50 रुपये
जयपुर945.50 रुपये2,776 रुपये
नोएडा939.50 रुपये2,747.50 रुपये
गुरुग्राम950.50 रुपये2,764.50 रुपये

कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी

इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है. यमन के ईरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और तेल रिफाइनरियों पर किए गए ताजा हमलों के बाद कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. सप्लाई में संभावित रुकावट की आशंका के चलते ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड ने भी 105 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पार किया. मौजूदा कारोबार की बात करें तो वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 107.82 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 104.86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

यह भी पढ़े: Sensex opening Bell: मजबूती के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Latest News

Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Diwali Wishes: दीपोत्सव का महापर्व दीपावली इस बार 08 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के...

More Articles Like This