बलोच लड़ाकों का दावाः 43 पाक सैनिकों को मार गिराया, शहबाज सरकार को दी चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baloch Fighters: पिछले हफ्ते बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 13 सुनियोजित हमले किए. संगठन का कहना है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार से जुड़े डेथ स्क्वाड के 43 लोगों को ढेर कर दिया है.

BLA के प्रवक्ता जियांद बलोच ने बताया

BLA के प्रवक्ता जियांद बलोच ने बताया कि बेसिमा, खारान, पंजगुर, चगाई, सुराब, किला अब्दुल्ला और अवारां में सड़क जाम करने और टारगेटेड हमले करने जैसे ऑपरेशन चलाए गए. इन जगहों पर पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया.

बलोच लड़ाकों ने किया दावा

बलोच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पूरी तरह विद्रोह कर रही है. इस विरोध को जताने के लिए जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. वहीं, बलोच कई बार पाकिस्तानी सेना पर हमले भी कर चुके हैं. बलोच लड़ाकों ने दावा किया है कि बीते एक हफ्ते में उन्होंने पाकिस्तानी सेना के जवानों पर 13 हमले किए, जिनमें पाक सेना के 43 सैनिक मारे गए.

बीएलए के प्रवक्ता के बयान के अनुसार, इनके समूह ने अचानक चेकिंग करने और सैनिकों की आवाजाही रोकने के लिए बेसिमा-कपुक और क्वेटा-ताफ्टान ट्रेड रूट पर कई घंटों तक जाम लगाया.

संगठन ने दावा किया कि 13 सितंबर को किला अब्दुल्ला के सुल्तान चरक में सरकार समर्थक स्थानीय मिलिशिया पर घात लगाकर किए गए हमले में 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे, जिसके बाद सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों के साथ चार घंटे तक मुठभेड़ चली.

समूह ने यह भी दावा किया कि उसके फतेह स्क्वाड ने लासबेला में नौ सैनिकों को मार गिराया, जबकि एक अन्य ऑपरेशन में जिवानी में सेना के चार इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स को निशाना बनाया गया.

बलूचिस्तान से पाक सेना को हटाओ

संगठन ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पंजगुर में सर्विलांस इक्विपमेंट नष्ट कर दिए और अपनी इकोनॉमिक नाकेबंदी के तहत माचिल में लिथियम निकालने वाली जगह पर मशीनरी जला दी.

बीएलए ने साफ तौर पर पाकिस्तान सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि जब तक पाकिस्तानी सुरक्षा बल इस इलाके से पूरी तरह हट नहीं जाते, तब तक वह सशस्त्र संघर्ष जारी रखेगा.

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This