ममता बनर्जी को एक और बडा झटका, रेजीनगर से TMC प्रत्याशी रबीउल आलम चौधरी ने भी वापस लिया नामांकन

Must Read

Kolkata: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बडा झटका लगा है. एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के रेजीनगर विधानसभा से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया. इसके साथ ही ममता की TMC उपचुनाव से बाहर हो गई है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं.

नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर 

चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर घोषित की थी. इसी आखिरी दिन रबीउल आलम चौधरी ने रेजीनगर से अपना नाम वापस ले लिया है. इससे पहले नंदीग्राम से संचिता प्रधान ने अपना नामांकन पत्र वापस लेते हुए ममता बनर्जी को झटका दिया था. नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख समाप्त होने के साथ नंदीग्राम और रेजीनगर से TMC (ममता गुट) की चुनौती खत्म हो गई है. पश्चिम बंगाल विधानसभा की इन दो सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होने हैं.

CPM ने रेजीनगर से एडवोकेट सईद को मैदान में उतारा

कांग्रेस की ओर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल रेजीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मिलन प्रधान को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है. CPM ने रेजीनगर से एडवोकेट सईद असद अली को मैदान में उतारा है, जबकि CPI ने नंदीग्राम से शांति गोपाल गिरी को उम्मीदवार बनाया है. ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस के प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की थी. हालांकि शुक्रवार को एक पुराने मामले में मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया.

चुनाव नतीजों के बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या

भाजपा ने नंदीग्राम से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. वहीं रेजीनगर से भाजपा ने शंखारव सरकार को टिकट दिया है. नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत तब पड़ी, जब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने यह सीट छोड़ी और भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया, जहां उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को हराया था. रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. उन्होंने नाओदा विधानसभा से भी जीत हासिल की थी.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान ने महंगे पेट्रोल-डीजल को लेकर उठाए कड़े कदम, सरकारी खर्च में कटौती का ऐलान

Latest News

Oracle की छंटनी से कर्मचारियों को झटका! भारत में 3000 नौकरियां खत्म, मुआवजे पर भी लगाई लिमिट

Oracle में एक बार फिर छंटनी की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में कंपनी के करीब 3,000 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं. कंपनी ने सेवरेंस पैकेज की अधिकतम सीमा 26 हफ्तों की बेसिक सैलरी तय की है. जानिए मुआवजे, स्टॉक ऑप्शंस और बोनस से जुड़े नियम.

More Articles Like This