बिहार में हादसाः भागलपुर में पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tragedy in Bihar: बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां भागलपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. पोखर में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई. यह दुखद दुर्घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई. तरैटा बहियार स्थित एक पोखर में ये सभी बच्चे नहा रहे थे. हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं.

6 Children Drown in Bhagalpur During Karma Dharma Festival (3)

बच्चों के डूबने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोग

बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने शोर-शराबा के बीच बच्चों को पोखर से निकाला. सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

अलग-अलग परिवारों के थे हादसे का शिकार हुए बच्चे

सभी बच्चों को पोखर से निकालने के बाद तत्काल उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी मृत घोषित कर दिया. ये सभी बच्चे अलग-अलग परिवार के थे. एक साथ छह बच्चों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र शोक की लहर दौड़ गई. जिन घरों में करमा-धरमा पर्व को लेकर उत्साह था, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है.

6 Children Drown in Bhagalpur During Karma Dharma Festival (2)

करमा-धरमा पर्व के लिए पोखर में स्नान करने के लिए गए थे बच्चे

मृतकों की पहचान ज्योति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, आयुष कुमार, राहुल कुमार, पूजा कुमारी और विकास कुमार के रूप में हुई है. सभी विष्णु टोला के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे करमा-धरमा पर्व के मौके पर पोखर में स्नान करने के लिए गए थे. बच्चे आपस में साथ थे. इसी दौरान अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया. उसे डूबता देख दूसरे बच्चे भी उसे बचाने की कोशिश में पानी में उतर गए और सभी डूब गए.

6 Children Drown in Bhagalpur During Karma Dharma Festival (1)

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे से जहां गांववासी शोक के सागर में डूब गए. वहीं मृतकों के घर कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बेहाल हैं. हालांकि, पुलिस-प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This