जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- छोटी घटनाओं पर भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कार्रवाई

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले लोग छोटी-छोटी घटनाओं को बड़ा बनाना चाहते हैं. ऐसे में जिलों के अधिकारी हर छोटी से छोटी घटना पर नजर रखें और पीड़ितों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें.

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुनवाई करें और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामलों का निस्तारण कराएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि छोटी घटनाओं में भी उदासीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

हर पीड़ित से मिले सीएम, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुर्सियों पर बैठे प्रत्येक पीड़ित के पास पहुंचे और उनकी समस्याएं व शिकायतें सुनीं. प्रशासन, पुलिस, राजस्व और विद्युत समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के प्रार्थना पत्र लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार साढ़े 9 वर्ष से बिना भेदभाव हर पीड़ित की समस्या का उचित समाधान करा रही है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जाए और भूमाफिया तथा दबंगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए.

पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर सीएम योगी सख्त

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री के सामने पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें अधिक आईं. इस पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों को नियमित रूप से जनपदों में जनसमस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी मातहत अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए. उन्होंने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

बच्चे से पूछा- कैसे हो, कहां पढ़ते हो?

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक सहज और आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला. मां के साथ आए एक नन्हे बच्चे से उन्होंने उसका हालचाल पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बच्चे की ओर चॉकलेट बढ़ाई, तो उसने तुरंत चॉकलेट ले ली. इसके बाद जब मुख्यमंत्री ने उससे चॉकलेट वापस मांगी, तो बच्चे ने मना कर दिया. बच्चे की इस प्रतिक्रिया पर पूरा हॉल खिलखिला उठा. मुख्यमंत्री ने बच्चे को उसके सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी.

यह भी पढ़े: अमेरिका: ICE अधिकारी ने वेनेजुएला के युवक को मारी गोली, सड़कों पर उतरे आक्रोशित लोग

Latest News

Maruti Suzuki: मानेसर प्लांट में शुरू हुआ ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट, 2031 तक कार्बन उत्सर्जन घटाने का लक्ष्य

Maruti Suzuki Green Hydrogen Project: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने स्वच्छ ऊर्जा की...

More Articles Like This