लखीमपुर खीरी में वारदात: युवक ने स्कूल में गोली मारकर की शिक्षिका की हत्या, खुद को भी किया खत्म

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur Kheri Crime: यूपी के लखीमपुर खीरी से सनसनीखेड खबर सामने आई है. आज सुबह एक स्कूल में युवक ने गोली मारकर शिक्षिका की हत्या कर दी. इसके बाद खुद को भी शूट कर जान दे दी. इस घटना से बच्चे सहम गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई.

सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे एक युवक ने शिक्षिका को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते  ही मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए. स्कूल के बाहर लोगों और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंचीं. फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया.

पहले शिक्षिका और फिर खुद को मारी गोली

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहर कोतवाली के नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी स्कूल में घुसा था. उसने पहली मंजिल पर जाकर शिक्षिका निशात फातिमा को तमंचे से गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली का निशाना बना लिया. पुलिस अधिकारी स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं. इस घटना के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया.

प्रेम प्रसंग में घटना का शक

पुलिस को शक है कि यह वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी है. निशात फातिमा हिदायत नगर की रहने वाली थीं. सऊद अंसारी और निशात फातिमा के मोहल्ले आसपास ही थे. पुलिस इस पहलू पर गहनता से जांच कर रही है.

पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बताया

पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बताया कि सऊद अंसारी स्कूल परिसर में आया था. वह पहली मंजिल पर गया, जहां क्लासरूम के बाहर शिक्षिता से उसकी कहासुनी हुई. इसके बाद युवक ने तमंचे से शिक्षिका को गोली मारी और फिर अपनी कनपटी पर गोली चला दी. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This