Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. भारत की ओर से पीवी सिंधु कोर्ट पर उतरीं, जहां उनका सामना दुनिया की नंबर-3 खिलाड़ी अकाने यामागुची से हुआ.
पीवी सिंधु की शुरूआत रही शानदार
सिंधु ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 23-21 से अपने नाम किया. दोनों खिलाड़ियों के बीच इस गेम में कड़ा संघर्ष देखने को मिला और सिंधु ने अहम मौकों पर बढ़त बनाते हुए बाजी मारी. हालांकि, यामागुची ने दूसरे गेम में वापसी की और सिंधु को 21-18 से मात दी. निर्णायक तीसरे गेम में जापानी खिलाड़ी ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली. सिंधु अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और अंततः उन्हें हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही.
यामागुची ने बाजी अपने नाम कर ली Asian Games 2026
दूसरे सेट में अकाने यामागुची ने जोरदार वापसी की और 21-18 से बाजी अपने नाम कर ली. पीवी सिंधु ने इस गेम में कई मौकों पर जापानी खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दी, लेकिन वह बढ़त को जीत में नहीं बदल सकीं. निर्णायक तीसरे गेम में यामागुची ने मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा. सिंधु को यहां 21-11 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही यामागुची ने मैच 2-1 से अपने नाम करते हुए जापान को महिला टीम क्वार्टर फाइनल में शुरुआती बढ़त दिला दी.
भारत की नजरें उन्नति हुड्डा पर हैं
एशियन गेम्स 2026 में महिला बैडमिंटन टीम के क्वार्टर फाइनल में जापान ने भारत के खिलाफ पहला टाई अपने नाम कर लिया है. अब भारत की नजरें उन्नति हुड्डा पर हैं, जिनके पास मुकाबले को बराबरी पर लाने का मौका होगा. उन्नति के सामने विश्व नंबर-7 टोमोका मियाजाकी की चुनौती है. अगर उन्नति अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं, तो वह भारत की वापसी की राह आसान कर सकती हैं. वहीं, एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत के खाते में अब तक 6 पदक हैं. इनमें 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं. खबर लिखे जाने तक भारत को अपने पहले स्वर्ण पदक का इंतजार है और वह पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है.

