Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान बढ़ाएगा मुसीबत! कई राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के चक्रवात में तब्दील होने के बाद देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. चक्रवात के प्रभाव से तेज हवाएं चलने, समुद्र में ऊंची लहरें उठने और कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र में हवा की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है. चक्रवात का असर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी दिखाई दे सकता है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, तटीय इलाकों में सतर्कता

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना मौसम तंत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है. समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को तटीय इलाकों और गहरे समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है. समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को भी मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की जरूरत है.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट

चक्रवात का प्रभाव पूर्वी भारत के राज्यों तक फैलने की आशंका है. बिहार और झारखंड में 24 और 25 सितंबर को मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल और विदर्भ के मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है. खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

देश के टॉप 10 शहरों का तापमान 

शहर अधिकतम तापमान (24 सितंबर) न्यूनतम तापमान (24 सितंबर)
चेन्नई 36°C 26°C
दिल्ली 35°C 24°C
जयपुर 35°C 24°C
लखनऊ 34°C 26°C
पटना 34°C 27°C
मुंबई 32°C 25°C
भोपाल 32°C 22°C
कोलकाता 31°C 25°C
रांची 29°C 23°C
शिमला 25°C 14°C

दिल्ली-NCR में 24 सितंबर को धूप, सप्ताहांत में बारिश के आसार

दिल्ली-NCR के मौसम की बात करें तो 24 सितंबर को आसमान में धूप खिलने और बारिश से राहत मिलने की संभावना जताई गई है. हालांकि, 27 और 28 सितंबर को राजधानी में फिर से बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर से पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की आशंका है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पूर्वी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है.

उत्तराखंड में भूस्खलन की चेतावनी

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश की आशंका जताई गई है. इसके कारण भूस्खलन, चट्टानें खिसकने और रास्ते बंद होने का खतरा बढ़ सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति और प्रशासन की सलाह को ध्यान में रखने की जरूरत है.

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश की आशंका

दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This