LPG Price Today: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम स्थिर, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के ताजा रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Cylinder Price Today: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में होने वाला छोटा-सा बदलाव भी आम आदमी की जेब से लेकर होटल और रेस्टोरेंट के कारोबार तक पर असर डालता है. ऐसे में अगर आप आज यानी 24 सितंबर 2026 को LPG सिलेंडर बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जान लेना जरूरी है. घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले परिवारों के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर कारोबारियों की भी कीमतों पर नजर बनी हुई है.

क्या आज बदले सिलेंडर के दाम?

गुरुवार, 24 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर पहले की कीमत पर ही मिल रहा है. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी स्थिर बने हुए हैं. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में महीने की शुरुआत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि, उस दौरान घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. फिलहाल उपभोक्ताओं को अपने शहर में लागू कीमत के हिसाब से ही सिलेंडर के लिए भुगतान करना होगा.

दिल्ली से चेन्नई तक जानें शहरवार रेट

देश के अलग-अलग शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं. 24 सितंबर 2026 को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के बताए गए रेट इस प्रकार हैं.

शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम)
दिल्ली ₹942 ₹2,747.50
मुंबई ₹941.50 ₹2,701
कोलकाता ₹968 ₹2,884
बेंगलुरु ₹944.50 ₹2,831
हैदराबाद ₹994 ₹2,996
चेन्नई ₹957.50 ₹2,916.50
जयपुर ₹945.50 ₹2,776
बीकानेर ₹953.50 ₹2,798.50
रांची ₹1,010.50 ₹2,925.50

त्योहारी सीजन से पहले LPG उत्पादन में तेजी

त्योहारी सीजन नजदीक आने के साथ ही देश में LPG की मांग बढ़ने की संभावना है. इसी बीच सरकारी रिफाइनरियों ने गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए LPG उत्पादन बढ़ा दिया है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के कारण सप्लाई में आ रही रुकावटों के मद्देनजर घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. गर्मियों के दौरान अमेरिका, अफ्रीका और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) की ओर से ओमान के सोहर पोर्ट के रास्ते सप्लाई जारी रहने के समय भारतीय रिफाइनरियों ने युद्ध के दौरान बने ऊंचे स्तर से अपना उत्पादन घटा दिया था. इसके बाद उत्पादन में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है.

रोजाना 44,000 टन तक पहुंचा LPG उत्पादन

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, भारत में LPG का मौजूदा उत्पादन करीब 44,000 टन प्रतिदिन तक पहुंच गया है. यह अगस्त के दैनिक औसत उत्पादन से लगभग 20 फीसदी अधिक है. उत्पादन में इस बढ़ोतरी का उद्देश्य बढ़ती मांग के बीच घरेलू बाजार में गैस की उपलब्धता बनाए रखना है. त्योहारी सीजन से पहले उत्पादन बढ़ाए जाने से LPG की आपूर्ति को सहारा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, वास्तविक उपलब्धता और सिलेंडर की डिलीवरी स्थानीय वितरण व्यवस्था तथा सप्लाई की स्थिति पर भी निर्भर करेगी.

यह भी पढ़े: गणेश जी की आराधना से होती है विघ्नों की समाप्ति,: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This