जमशेदपुर में वारदातः गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े बैंक में 42 लाख की लूट, फरार हुए बदमाश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jamshedpur Bank Robbery: जमशेदपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. रात के अंधेरे की कौन कहे, यहां दिन के उजाले में बेखौफ बदमाशों ने बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया. असलहे के बल पर बदमाश लाखों रुपए लेकर फरार हो गया. इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

घटना से पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने केनरा बैंक की शाखा में धावा बोलकर करीब 42 लाख रुपये लूट लिए. अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए. वारदात के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई. दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर खुलवाया चेस्ट

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हथियारबंद अपराधी बैंक में पहुंचे और कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया. असलहा दिखाकर सभी को शांत रहने की धमकी दी. इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक मैनेजर को चेस्ट के पास ले जाकर उसे खोलने के लिए विवश किया.

Kenra bank loot

बैंककर्मियों से पूछताछ कर रही पुलिस

चेस्ट खुलते ही अपराधियों ने उसमें रखी नकदी अपने कब्जे में ले ली. रकम समेटने के बाद सभी अपराधी बैंक से बाहर निकले और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस की टीम बैंक पहुंची. वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर बैंककर्मियों से पूछताछ की.

सीसीटीवी फुटेज खलांग रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. अपराधियों के बैंक में प्रवेश करने से लेकर वारदात के बाद निकलने तक की गतिविधियों को फुटेज के जरिए जोड़ा जा रहा है.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस इस जांच में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे, उनके पास किस तरह के हथियार थे और वे किस वाहन से पहुंचे थे. बैंककर्मियों से अपराधियों के हुलिए और बातचीत से जुड़ी जानकारी ली गई है. पुलिस की अलग-अलग टीमें अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क, तुला और मीन के लिए शुभ संकेत, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal, 27 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This