‘माकूल जवाब देंगे’, पाकिस्तान के हमले के बाद तालिबान की चेतावनी, रूस ने भी तरेरी आंख

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan Air Strikes: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रही है. गुरुवार तड़के पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान के दस जगहों पर एयर स्ट्राइक की गई. पाक आर्मी का कहना है कि वायु सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

पाक सेना ने यह भी दावा किया कि इन जगहों का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें इकठ्ठा करने के लिए किया जा रहा था. पाक का दावा है कि इनमे से कुछ ड्रोंस का इस्तेमाल पहले किए गए हमलों में किया गया था. अफगानिस्तान ने कहा कि इस हमले में चार आम नागरिकों की मौत हो गई हैं.

पाकिस्तान की इस हरकत पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान की इस हरकत पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आमतौर पर ऐसे हमलों के बाद रूस की तरफ से संतुलित प्रतिक्रिया आती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं, रूस ने इन घटनाओं की निंदा की है. रूस की तरफ से यह बयान अफगानिस्तान स्थित रूसी दूतावास से आया है.

इंशाअल्लाहस माकूल जवाब देंगे

इस हमले के बाद अफगानिस्तान ने कहा है कि इस हमले का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा. अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि इन बेशर्म आक्रामकता और उल्लंघनों के जवाब में एक निर्णायक रुख अपनाते हुए माकूल जवाब दिया जाएगा, इंशाअल्लाह’

इस हमले को लेकर काबुल में स्थित रूसी दूतावास ने एक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार पोस्ट पर किए. रूसी दूतावास ने कहा है कि हम अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांतों में हवाई हमलों के कारण आम नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की खबरों को लेकर बहुत चिंतित हैं. रूसी दूतावास ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि हम दोनों पक्षों से टकराव से बचने और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाने का आग्रह करते हैं.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This