Shehbaz Sharif: संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब पत्रकारों ने उनसे आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद को लेकर सीधे सवाल कर दिए. सवालों का सामना करने के बजाय शहबाज शरीफ वहां से आगे बढ़ गए.
मुंह छिपाकर भागे Shehbaz Sharif
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएन मुख्यालय से बाहर निकलते वक्त पत्रकारों ने पाकिस्तानी पीएम से पूछा कि पाकिस्तान आतंकियों को कथित तौर पर पनाह देना कब बंद करेगा और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी. शहबाज ने इन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने हाथ के इशारे से प्रतिक्रिया देने से बचते हुए वहां से निकलना जारी रखा. उनके साथ मौजूद अधिकारी भी पत्रकारों के सवालों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए.
#WATCH | New York, US: “Prime Minister, when will you stop harbouring terrorists?” ANI questions Pakistani Prime Minister Shehbaz Sharif as he enters the UN headquarters. Pakistani PM refuses to answer. https://t.co/IMANrxWYb5
— ANI (@ANI) September 24, 2026
पाकिस्तान पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं
आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं और भारत भी पड़ोसी देश पर आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने के आरोप लगाता रहा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. भारत के मुताबिक, इस सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था.
बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री से मिले शहबाज
संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रमों के बीच शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री तारिक रहमान से भी मुलाकात की. बैठक के बाद शहबाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के मुताबिक, दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई और कुछ मुद्दों पर सहमति बनी. पाकिस्तान हाल के समय में बांग्लादेश के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने पर जोर देता दिखाई दे रहा है. भारत के संदर्भ में भी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बदलते समीकरणों पर क्षेत्रीय स्तर पर चर्चा होती रही है.

