ईरान में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस पलटी, 11 लोगों की मौत, 24 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Accident: ईरान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. शनिवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू यात्री बस पलट गई. इस हादसे में जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 24 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार है.  यह दुर्घटना मध्य मरकजी प्रांत के सावेह-हमदान फ्रीवे पर हुई. प्रांतीय ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की थकान और नींद आने की वजह से यह दुर्घटना हुई.

अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि बस कहां जा रही थी. ईरान का ट्रैफिक सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया के सबसे खराब रिकॉर्ड्स में से एक है. यहां हर वर्ष हादसों में 17,000 से ज्यादा लोगों की जान चली जाती है. जानकारों का मानना है कि इतनी ज्यादा मौतों की वजह असुरक्षित गाड़ियां, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और अपर्याप्त इमरजेंसी सेवाएं हैं. इससे पहले इस महीने, पश्चिमी शहर सनंदाज के पास एक फ्यूल टैंकर दूसरे वाहनों से टकराकर फट गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी.

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This