आज तोड़ा जाएगा MP के CM मोहन यादव और उनकी बहन का मकान, चलेगा हथौड़ा, जाने क्या है वजह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी बहन के मकान पर आज हथौड़ा चलेगा, क्योंकि ये मकान सड़क चौड़ीकरण की जद में आ गया है. दरअसल उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है. शहर के अब्दालपुरा में भी कार्रवाई चल रही है. इसकी जद में सीएम डॉक्टर मोहन यादव का पैतृक और उनकी बहन कलावती यादव का मकान भी आ गया है.

कितना तोड़ा जाएगा सीएम का मकान?

सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक मकान का 2.90 मीटर हिस्सा तोड़ा जाएगा. पड़ोसियों ने इस मुहिम का स्वागत किया है और कहा है कि विकास के लिए करना पड़ता है. इसी घर से मोहन यादव के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत हुई थी और वह वहां रहते हुए कॉलेज के अध्यक्ष बने थे. उनके घर के सामने मौजूद मनकामेश्वर महादेव मंदिर को भी 20 फीट से ज्यादा तोड़ा जाएगा. वहीं उज्जैन नगर निगम की सभापति कलावती का भी इसी इलाके में मौजूद 3.8 मीटर हिस्सा आज तोड़ा जाएगा.

सीएम डॉक्टर मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने वर्ष 1974 में यह मकान बनवाया था. इसी मकान में मोहन यादव का बचपन बीता. खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक इस सड़क का चौड़ीकरण होना है, जो सिंहस्थ 2028 में आने वाली भीड़ के मद्देनज़र किया जा रहा है. मोहन यादव के मोहल्ले के करीब 270 मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं.

Latest News

विश्व बैंक ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, FY27 में 7.1% ग्रोथ की उम्मीद

World Bank India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर विश्व बैंक ने सकारात्मक रुख दिखाया है. बैंक ने...

More Articles Like This