Mumbai: एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में चल रहे तनाव के बीच एक नया मोड आ गया है. एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के सपोर्ट में अपनी बात रखी है. कश्मीरा ने सुनीता का साथ देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी मजबूत महिला होने पर गर्व है. वह जो कह रही है कि उनकी बातों में कितनी सच्चाई है, ये सभी जानते हैं. गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार ने हाल ही में सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोप लगाए थे.
दोनों की बीच चल रही जुबानी जंग
उन्होंने सुनीता को चालाक महिला बताते हुए कहा था कि गोविंदा और सुनीता के बीच उनके आने से पहले ही रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे. दोनों की बीच चल रही जुबानी जंग के बारे में भी सभी जानते थे. कोमल के इस बयान के बाद कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी. कश्मीरा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है. उनकी ये इंस्टाग्राम वाली पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कोमल को गोविंदा की निजी जिंदगी से जुड़ी इतनी बातें कैसे पता हैं.
भावनाओं के बारे में इतनी जानकारी नहीं
उन्होंने लिखा कि अपने करीब 30 साल के करियर और करीब 50 फिल्मों में काम करने के बावजूद उनके किसी को-स्टार को उनकी निजी जिंदगी या भावनाओं के बारे में इतनी जानकारी नहीं रही. कश्मीरा ने कहा कि उन्होंने अपनी निजी बातें सिर्फ उस शख्स से शेयर कीं, जिससे उन्होंने शादी की, यानी कृष्णा अभिषेक से. कश्मीरा ने आगे महिलाओं को लेकर कही जा रही बातों पर भी नाराजगी जाहिर की.
महिलाओं को ‘मर्डरर’ तक कहा
उन्होंने कहा कि मजबूत महिलाओं को अक्सर रूड, घमंडी, दबंग, फोकस्ड और स्वार्थी जैसे नाम दिए जाते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे अपने परिवार के लिए खड़ी होती हैं. उन्होंने लिखा कि इस बार तो ऐसी महिलाओं को ‘मर्डरर’ तक कहा जा रहा है. कश्मीरा ने कहा कि अगर मां, पत्नी, बहन या आंटी अपने परिवार और उस एक शख्स की रक्षा करने के लिए खड़ी होती हैं, जिससे वे प्यार करती हैं, तो उन्हें इस बात पर गर्व है. कश्मीरा ने सुनीता आहूजा को टैग करते हुए कहा, ‘मुझे गर्व है कि आप ऐसी महिला हैं और मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी.
इसे भी पढ़ें. अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहरः उठ रही 20 फीट तक ऊंची लहरें, बाढ़ ने मचाई तबाही

