सऊदी अरब ने यमन के ताइज बाजार पर किए हवाई हमले, सात लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudi attack in Yemen: यमन में लंबे समय से संघर्ष जारी है. इस बीच ताइज शहर में एक बाजार के पास कथित सऊदी हवाई हमले में कम से कम सात लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने का दावा किया गया है. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार को आरोप लगाया कि सऊदी अरब की वायुसेना ने शहर के केंद्रीय बाजार के आसपास स्थित कारोबारी इलाके को निशाना बनाया.

हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले को बेहद गंभीर बताते हुए सऊदी अरब पर नागरिक ठिकानों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी. हूती समूह के अल-मसीरा टेलीविजन चैनल ने हमले के बाद का वीडियो प्रसारित किया. इसमें धुएं के बड़े गुबार और खाने-पीने की वस्तुओं से भरे एक नष्ट हुए गोदाम को दिखाया गया.

हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से चैनल ने बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया कि सऊदी अरब ने बाजार को निशाना बनाकर दो हवाई हमले किए. उन्होंने कहा कि हमले में लोगों का खून बहाया गया और इसे आक्रामक कार्रवाई बताया.

हूतियों के आरोप के जवाब में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार के प्रति वफादार बलों ने पुष्टि की कि इलाके में हवाई हमला किया गया था. हालांकि, उनका कहना है कि हमले का निशाना हूतियों का एक हथियार भंडार और उनके वाहन थे. इस तरह हमले के निशाने और उससे हुए नुकसान को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं.

मालूम हो कि दक्षिण-पश्चिमी यमन में स्थित ताइज फिलहाल यमनी सरकारी बलों के नियंत्रण में है, लेकिन लंबे समय से हूती लड़ाकों की घेराबंदी और संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है. यह शहर यमन के गृहयुद्ध के महत्वपूर्ण मोर्चों में शामिल है. यमन में गृहयुद्ध 2014 में उस समय तेज हुआ था, जब हूतियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद उन्होंने देश के उत्तरी हिस्से के बड़े क्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया. 2015 में सऊदी अरब ने हूतियों के खिलाफ यमनी सरकार के समर्थन में सैन्य गठबंधन बनाया.

Latest News

दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

New Delhi: दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब ट्रक और कार की...

More Articles Like This