Saudi Arabia: दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की प्लेन ने अचानक इमरजेंसी सिग्नल भेजा, जिसके बाद दुनियाभर की निगाहें उसपर टिक गईं. तमाम तरह की अटकने लगाई जाने लगीं कि कही कोई अनहोनी तो नहीं हो गई. दरअसल, प्लेन ने पहले इमरजेंसी सिग्नल भेजा और इसके कुछ समय बाद इसने 7500 कोड भेजा. बता दें कि इस कोड का मतलब है कि या तो प्लेन हाईजैक हो गया है या जहां पायलट होते हैं (कॉकपिट) वहां कोई गैर-कानूनी तरह से आ गया है. फिलहाल वह प्लेन डाइवर्ट होकर सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतर चुका है.
बताया जा रहा है कि कॉकपिट में पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान प्लेन का इमरजेंसी सिग्नल एक्टिवेट हो गया था. फिलहाल, इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि प्लेन को डाइवर्ट करके सऊदी अरब में लैंड करने की घटना को हाईजैकिंग नहीं माना जा रहा है. कुल मिलाकर इस प्लेन पर 180 यात्री सवार थे. वहीं, सिग्नल आने के बाद यह प्लेन फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स पर दिखाई नहीं दे रहा था.
सिग्नल आते एक्टिव हो गई थी इजरायली सेना
इजरायली मीडिया के अनुसार, इमरजेंसी सिग्नल आते ही इजरायल की वायु सेना के लड़ाकू विमानों को उस प्लेन की तरफ रवाना कर दिया गया. हिब्रू मीडिया के रिपोर्ट की मानें तो सिग्नल एक्टिवेट होने के बाद ही तुरंत प्रधानमंत्री नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग शुरू कर दी. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि सिर्फ दो मिनट में यह प्लेन 34,000 फीट की ऊंचाई से नीचे लगभग 16,600 फीट पर आ गया. यानी 17,400 फीट का ड्रॉप. इसके बाद, सुबह 1:32 बजे (ET) प्लेन से इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया.

