CM योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर, UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM yogi: रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है. पिछले 10 वर्ष में प्रदेश का निर्यात लगभग 2.27 गुना बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है. उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है. इस निर्यात में भदोही के कालीन का बड़ा योगदान है.

भदोही का कालीन यूपी के हुनर का मनवा रहा लोहा

सीएम योगी ने लिखा कि जिन हाथों ने अपने हुनर से भदोही के कालीन को दुनिया तक पहुंचाया, वर्ष 2017 से पहले वही हाथ बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए प्रतीक्षा करते रहे. आज डबल इंजन सरकार में वही हुनर विकास और वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है. हाथ से बने भदोही के कालीनों की मांग आज दुनिया में सबसे अधिक है, जो वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर का लोहा मनवा रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वह आज एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ कर कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से संवाद करेंगे. कारीगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि, यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है.

तीन विस क्षेत्रों को मिलेगी विकास की सौगात

सीएम योगी ने लिखा कि इस अवसर पर भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए जाएंगे.

Latest News

Auto Retail Sales: सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 25.36 लाख वाहन बिके

Auto Retail Sales: त्योहारी सीजन की दस्तक के साथ देश के ऑटोमोबाइल बाजार में खरीदारी का जोश साफ नजर...

More Articles Like This