DJ की धुन के बीच गूंजा गोलियों का शोर, जॉर्जिया की पार्टी में खूनी वारदात; 2 की मौत, 35 घायल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shooting At Georgia Party: अमेरिका के साउथ जॉर्जिया में एक होमकमिंग पार्टी उस वक्त मातम में बदल गई, जब समारोह के दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं. वियना शहर में हुई इस गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से 25 को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

बड़ी संख्या में लोग घायल हालत में मिले

जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (GBI) के मुताबिक, घटना रविवार, 4 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 1:25 बजे हुई. उस वक्त एक शेरिफ डिप्टी इलाके में गश्त कर रहा था और उसने गोली चलने की आवाज सुनी. आवाज का पता लगाते हुए पुलिसकर्मी पाइन स्ट्रीट पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग घायल हालत में मिले.

पार्टी में मौजूद थे 1,000 से ज्यादा लोग Shooting At Georgia Party

अधिकारियों के मुताबिक, पाइन स्ट्रीट पर होमकमिंग सेलिब्रेशन के तहत एक बड़ी ब्लॉक पार्टी आयोजित की गई थी. इसमें 1,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे. जश्न के बीच एक ब्लॉक के अंतर पर मौजूद दो अलग-अलग स्थानों से फायरिंग की गई. जांचकर्ताओं को घटनास्थल और आसपास करीब 50 राउंड फायर किए जाने की जानकारी मिली है. घायलों को इलाज के लिए क्षेत्र के अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया. अधिकारियों के अनुसार, घायल लोगों की उम्र 41 से 51 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वहीं, गोली लगने से जान गंवाने वाले दोनों युवक घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिले। दोनों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

मृतकों की हुई पहचान

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान 21 वर्षीय जैकवियन जैक्सन और 23 वर्षीय मैकेलेब जैक्सन के रूप में की है. दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत से जुड़ी परिस्थितियों की आगे जांच की जा सके.

फायरिंग के पीछे की वजह अभी साफ नहीं

डूली काउंटी के शेरिफ क्रेग पीवी के मुताबिक, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस वजह से हुई. जांच एजेंसियों ने यह भी नहीं बताया है कि फायरिंग में कितने लोग शामिल थे या क्या हमलावरों ने किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाया था.

GBI की टीम मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटी है. अधिकारियों ने फिलहाल कहा है कि घटना के बाद आम लोगों के लिए किसी तत्काल खतरे की स्थिति नहीं है. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- ग्लोबल पावर की रैंकिंग में भारत के पास तेजी से ऊपर उठने की क्षमता, एस. जयशंकर ने बताई देश के विकास की रफ्तार

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This