FBI चीफ काश पटेल ने 19 साल छोटी सिंगर एलेक्सिस विल्किंस से की सगाई, जानिए क्या है इनकी लवस्टोरी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

FBI Chief Kash Patel: अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड और मशहूर सिंगर एलेक्सिस विल्किंस से सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके ये खुशखबरी दी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.

दरअसल, एलेक्सिस ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए काश पटेल के साथ फोटो पोस्ट की. इस दौरान मजाकिया अंदाज में एलेक्सिस ने लिखा कि अब उन्होंने कानून को बीच में शामिल कर लिया है. वहीं काश पटेल ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए दिल और अंगूठी की इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर किया है.

नैशविले से शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

बता दें कि काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस की पहली मुलाकात साल 2022 में नैशविले में एक दोस्त के कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. भारतीय मूल के काश पटेल (45 वर्ष) और एलेक्सिस (26 साल) के बीच उम्र का 19 साल का फासला है, लेकिन प्यार के आगे यह अंतर फीका पड़ गया.

एक इंटरव्यू में एलेक्सिस ने कहा था कि उन्हें उम्र के अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात में ही उन्हें काश पटेल की ईमानदारी बहुत पसंद आई थी. साथ ही ये भी कहा कि काश पटेल हमेशा वैसे ही रहते हैं जैसे वे असल में हैं और उनकी यही खूबी, उनके मूल्य और उनका चरित्र उन्हें सबसे अलग बनाता है.

कौन हैं कंट्री सिंगर एलेक्सिस विल्किंस

एलेक्सिस विल्किंस अमेरिका की एक जानी-मानी कंट्री सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं. वे अपनी दमदार आवाज और पारंपरिक कंट्री म्यूजिक के लिए पहचानी जाती हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बना ली थी. वो सिर्फ गाने ही नहीं गातीं, बल्कि वे सामाजिक कार्यों और अमेरिकी सेना के जवानों के सम्मान में होने वाले कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं.

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल 

वहीं, काश पटेल भारतीय मूल के अमेरिकी वकील और अधिकारी हैं, जिन्हें 2025 में FBI का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था. काश पटेल अमेरिकी राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा और चर्चित नाम हैं. वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं. वहीं, एफबीआई चीफ बनने के बाद से उनकी और एलेक्सिस विल्किंस की जोड़ी मीडिया और जनता के बीच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This