नेशनल मेडल ऑफ साइंस से नवाजे गए एलन मस्क, ट्रंप ने बताया आधुनिक युग का जीनियस

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elon Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में योगदान देने वाली कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया. इस सूची में टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क का नाम भी शामिल रहा, जिन्हें नेशनल मेडल ऑफ साइंस दिया गया. समारोह के दौरान ट्रंप ने मस्क की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनकी तुलना महान अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एडिसन से की.

Elon Musk के योगदान का किया जिक्र

वॉशिंगटन डीसी स्थित यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में आयोजित ‘अ न्यू गोल्डन एज समिट’ में यह सम्मान प्रदान किए गए. ट्रंप ने अंतरिक्ष अभियानों, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और वैज्ञानिक प्रगति में मस्क के योगदान का जिक्र किया. उन्होंने मस्क को असाधारण प्रतिभा वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं.

ट्रंप से सम्मान पाने वालों में ये नाम भी शामिल

इस कार्यक्रम में मस्क के अलावा गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग और AMD की CEO लिसा सु को भी नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित किया गया. वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला और डेल टेक्नोलॉजीज के प्रमुख माइकल डेल को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन प्रदान किया गया.

अमेरिकी टेक्नोलॉजी सेक्टर की उपलब्धियों पर जोर

ट्रंप ने सम्मानित हस्तियों को देश की महत्वपूर्ण संपत्ति बताते हुए विज्ञान और तकनीक में उनकी भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि इन लोगों के काम को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उनके मुताबिक, यह आयोजन अमेरिकी वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता को पहचान देने का अवसर था. समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उभरती तकनीकों में अमेरिका की स्थिति पर भी जोर दिया गया. ट्रंप ने तकनीकी विकास की गति बनाए रखने की जरूरत दोहराई और ऐसे नियमों के प्रति अपना विरोध जाहिर किया, जिनसे उनके विचार में नवाचार प्रभावित हो सकता है. कार्यक्रम के दौरान यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ किए जाने का मुद्दा भी चर्चा में रहा.

ये भी पढ़ें- फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This