जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, एके-47 और छह ग्रेनेड बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Poonch Terror Hideout: सुरक्षाबलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया. सुरनकोट क्षेत्र के सथरबन जंगल में एक प्राकृतिक गुफा के अंदर से एके-47 राइफल, 6 हथगोले और गोला-बारूद बरामद किया. इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरु किया था.

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 30 कारतूस, 6 हथगोले और कुछ चिकित्सा सामग्री बरामद हुई. इस कार्रवाई के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया.

उधमपुर और कठुआ में तलाशी अभियान जारी

एक अन्य घटनाक्रम में उधमपुर के मजालता और कठुआ के बिलावर के ऊंचाई वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है. अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम से सेना के पैरा कमांडो और पुलिस संयुक्त रूप से जंगलों में तलाशी ले रहे हैं.

उधमपुर के मजालता क्षेत्र के सोअन, खुबान, चोर और नागन तथा कठुआ जिले के सदरौता, भेड़ और बलोर इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक संदिग्धों के साथ सुरक्षाबलों का कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ है और अभियान जारी है.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This