सिद्धार्थनगर में हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Siddharthnagar Accident: सिद्धार्थनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मगंलवार की देर रात भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. तीनों युवक चौरा बनगवा गांव के रहने वाले थे.

बाइक से घूमने निकले थे किशोर और युवक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चौरा बनगवा गांव निवासी विशाल प्रजापति (16 वर्ष), मुकेश अग्रहरि (16) और इंद्रजीत गौतम (20 वर्ष) मंगलवार रात बाइक से घूमने निकले थे. रात करीब डेढ़ बजे तीनों भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास पहुंचे. इसी बीच भड़रिया की ओर से बस्ती जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लेकिन असली टारगेट थे सलमान खान! भाईजान के घर की रेकी के बाद क्यों बदला शूटर्स ने प्लान?

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान...

More Articles Like This