टॉयलेट पेपर में जासूसी का सामान, टीवी के पीछे…, OpenAI के आफिस में छेड़छाड़ के आरोप में सऊदी इंजीनियर गिरफ्तार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

OpenAI Spy Case: सैन फ्रांसिस्को में OpenAI के एक दफ्तर के कॉन्फ्रेंस रूम में ऐसा रिकॉर्डिंग डिवाइस मिला, जिसने कंपनी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले 35 वर्षीय सऊदी नागरिक अब्दुलरहमान अलफोजान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जिसपर कथित तौर पर बातचीत को सीक्रेट तरीके से रिकॉर्ड करने के लिए डिवाइस लगाने का आरोप है.

वहीं, इसकी जांच में टॉयलेट पेपर में छिपाए गए रिकॉर्डर, टीवी के पीछे USB पोर्ट और AI चैटबॉट पर पूछे गए सवालों की कड़ियां भी सामने आई. दरअसल, अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अलफोजान पर बातचीत को रोककर सुनने वाले डिवाइस का इस्तेमाल करने या ऐसा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है, जो साबित होना अभी बाकी है.

टॉयलेट पेपर में छिपाया, टीवी के पीछे लगाया रिकॉर्डर

OpenAI की तकनीकी निगरानी-रोधी टीम को 30 सितंबर को कंपनी के सैन फ्रांसिस्को स्थित एक दफ्तर के कॉन्फ्रेंस रूम में यह डिवाइस मिला. बताया जा रहा है कि इसे टॉयलेट पेपर में छिपाकर रखा गया था और टीवी के पीछे USB पोर्ट से जोड़ा गया था, जिसके करीब 28 सितंबर को लगाए जाने के अनुमान है. अभियोजकों के अनुसार, डिवाइस मिलने से पहले अलफोजान कई बार कॉन्फ्रेंस रूम के आसपास लगे निगरानी कैमरों में दिखाई दिया था. जबकि उसे उस कमरे में जाने या वहां होने वाली मीटिंग में शामिल होने की इजाजत नहीं थी. बता दें कि इस कमरे में अक्सर सीक्रेट तकनीकी जानकारी, बिजनेस से जुड़ी रणनीति, प्रोडक्ट प्लान, कंपनी की रिसर्च और सरकारी संस्थाओं के साथ होने वाली बातचीत पर चर्चा होती थी.

AI से पूछकर बनाया रिकॉर्डिंग डिवाइस

दूसरे कमरे में मिला एक और रिकॉर्डिंग डिवाइस

कंपनी के मुताबिक, 5 अक्टूबर को अलफोजान को फिर कॉन्फ्रेंस रूम में जाते हुए कैमरे में देखा गया. फुटेज में वह टीवी के पीछे देखने की कोशिश करता नजर आया, जहां पहला डिवाइस लगाया गया था. इसके अलावा उसी दिन कंपनी के मुख्यालय के दूसरे कमरे में एक बैग भी लावारिस मिला. सुरक्षा कर्मचारियों ने बैग खोला तो उसमें अलफोजान का वॉलेट, पहचान पत्र और पहले डिवाइस जैसा एक दूसरा रिकॉर्डिंग डिवाइस मिला. OpenAI के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसे सबूत हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि संवेदनशील जगहों पर और डिवाइस लगाने की योजना हो सकती थी.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This