इमरान खान को मिला ‘लीव इंडिया’ नोटिस, भारत छोड़ने के निर्देशों के बीच गर्लफ्रेंड लेखा और कजिन को लगाया गले

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Imran Khan: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान इन दिनों एक कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं. मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें ‘लीव इंडिया’ नोटिस जारी किए जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और कजिन जायन मैरी खान के साथ नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर जायन मैरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है. फोटो में इमरान अपनी गर्लफ्रेंड और कजिन को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं. तीनों के इस अंदाज की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

क्यों जारी हुआ Imran Khan को ‘लीव इंडिया’ नोटिस?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इस दौरान लेखा वॉशिंगटन और जायन मैरी खान भी उनके साथ थीं. यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई थी.

हिरासत में लिए गए थे एक्टर

प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में ले लिया था. उस समय अभिनेता ने पुलिस वैन के भीतर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था, ‘शायद मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.’ हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

बॉम्बे हाई कोर्ट में दे सकते हैं चुनौती 

इमरान खान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था और वह अमेरिकी नागरिक हैं. भारत में रहने और काम करने के लिए वह ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेता मुंबई पुलिस के देश छोड़ने संबंधी निर्देश को कानूनी चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं. इसके लिए वह अपने वकील जुल्फिकार मेमन की मदद से बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस संबंध में शुक्रवार या सोमवार तक याचिका दायर किए जाने की संभावना है. हालांकि, याचिका दाखिल होने और अदालत की कार्यवाही से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है.

ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिसः आमिर खान के भांजे इमरान को 28 अक्टूबर तक छोड़ना होगा भारत

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This