खालिस्तानी आतंकी पन्नू को सता रहा हत्‍या का डर, FBI ने दी ये चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pannun FBI Threat: अमेरिका में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले खालिस्तान समर्थक चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू को हत्या का डर सता रहा रहा है. पन्नू ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने उसे इस बारे में चेतावनी दी है. खालिस्तान समर्थक पन्नू ने कहा कि गुरुवार को FBI के एजेंट उसके न्यूयॉर्क स्थित घर पहुंचने और चेतावनी दी कि उनकी जान को तत्काल खतरा है. पन्नू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत ने पीएम मोदी की कनाडा यात्रा का ऐलान किया है.

जनमत संग्रह कराने की तैयारी

दरअसल, भारत में वांटेड चल रहे पन्नू का प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) 18 अक्टूबर को कनाडा के एडमंटन में एक जनमत संग्रह आयोजित करने की योजना बना रहा है. इस दौरान सवाल किया गया कि क्या भारत के पंजाब राज्य को स्वतंत्र घोषित करके उसका नाम बदलकर खालिस्तान कर दिया जाना चाहिए. इस मुद्दे पर मतदान के लिए सिखों को आमंत्रित किया गया है. वहीं, पन्नू ने एक बयान में कहा कि “असली सवाल यह नहीं है कि वह हत्या की साजिश से बच पाएंगे या नहीं. सवाल यह है कि क्या सिखों के आत्मनिर्णय के अधिकार को जान से मारने की धमकियों के जरिए रोका जा सकता है. ऐसा नहीं हो सकता.”

FBI ने दी पन्नू को खतरे की चेतावनी

खालिस्तान समर्थक पन्नू ने दावा किया कि FBI एजेंटों ने बताया कि वे खतरे से जुड़े कुछ सुरागों की जांच कर रहे हैं. यह खतरा कनाडा की संभावित यात्रा से जुड़ा है, जहां पन्नू को एक जनमत संग्रह में हिस्सा लेना है. CBS ने बताया कि FBI ने उसकी टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है।

बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों ने साल 2023 में पन्नू की हत्या की साजिश नाकाम करने का दावा किया था. इस मामले में एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता और पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी विकास यादव पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. फिलहाल निखिल गुप्ता अमेरिकी जेल में बंद हैं. उन्होंने इसी साल फरवरी में पैसे देकर हत्या कराने की साजिश रचने के आरोपों को स्वीकार कर लिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This