मेक्सिको में तस्करी पर अमेरिका ने कसा शिकंजा, ट्रंप ने दी कार्रवाई और तेज करने की चेतावनी

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मेक्सिको में ड्रग कार्टेल का काफी प्रभाव है. उनकी सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर रही है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि मेक्सिको सरकार उनके इस आकलन से खुश नहीं है. व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स’ के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने समुद्री रास्तों से होने वाली ड्रग तस्करी को काफी हद तक कम किया है.

सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर ज्यादा ध्यान

अब दक्षिणी सीमा पर सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. ट्रंप ने कहा कि हम मेक्सिको के साथ काम कर रहे हैं. लेकिन, दुर्भाग्य से कार्टेल मेक्सिको को चलाते हैं. मैं यह बात मेक्सिको की राष्ट्रपति से भी कहता हूं. उन्हें यह पसंद नहीं है. वह बहुत अच्छी महिला हैं, लेकिन कार्टेल ही मेक्सिको को नियंत्रित करते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने शुरुआत में समुद्री रास्तों से आने वाले ड्रग्स पर रोक लगाने पर ध्यान दिया, क्योंकि समुद्र के जरिए होने वाली तस्करी पर निगरानी रखना ज्यादा मुश्किल होता है.

ड्रग्स की मात्रा में 97 प्रतिशत की कमी

ट्रंप ने दावा किया कि समुद्री मार्गों से अमेरिका पहुंचने वाले ड्रग्स की मात्रा में 97 प्रतिशत की कमी आई है. हालांकि, उन्होंने इस दावे के लिए कोई अवधि या आंकड़े साझा नहीं किए. उन्होंने कहा कि हम पहले समुद्र और पानी के रास्तों पर कार्रवाई करना चाहते थे, क्योंकि वहां कार्रवाई करना ज्यादा कठिन था. ट्रंप ने संदिग्ध ड्रग तस्करी वाली नौकाओं के खिलाफ मिसाइलों के इस्तेमाल का भी जिक्र किया. उनके अनुसार, ऐसी कार्रवाइयों के बाद तस्करों की समुद्री रास्तों का इस्तेमाल करने की इच्छा काफी कम हो गई.

परिवारों को बर्बाद कर देते हैं

उन्होंने कहा क‍ि मिसाइलें सीधे उन नावों को निशाना बनाती हैं और उन्हें तबाह कर देती हैं. ऐसी कार्रवाई में शामिल लोगों के लिए दुख होता है, लेकिन उनका तर्क था कि इन नावों के जरिए आने वाले ड्रग्स अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों की जान लेते हैं और परिवारों को बर्बाद कर देते हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार अब जमीन के रास्तों से होने वाली तस्करी पर भी कार्रवाई तेज करने की तैयारी कर रही है, खासकर उन रास्तों पर जिनका संबंध मेक्सिकन कार्टेल से है.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी से मचा कोहराम, 3 मासूमों समेत 5 की मौत; 16 साल का संदिग्ध भी ढेर

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This