11-12 दिसंबर को कनाडा दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी; व्यापार से सुरक्षा तक कई अहम मुद्दों पर देंगे जोर 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Canada visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर को कनाडा के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे. दरअसल, हाल ही में हुई पीएम मोदी और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति जताई थी. ऐसे में पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे. इसके अलावा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर भी चर्चा आगे बढ़ सकती है. वहीं, पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को नई दिशा दें सकती है.

भारतीय उच्चायोग ने की दौरे की घोषणा

पीएम मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए कनाडा में भारतीय हाईकमीशन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 दिसंबर 2026 को कनाडा का दौरा करेंगे. यह घोषणा पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हालिया टेलीफोनिक वार्ता के बाद सामने आई है. हाईकमीशन के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में ठोस परिणाम हासिल करने पर सहमति जताई है.

मोदी-कार्नी की टेलीफोनिक बातचीत में इन मुद्दों पर रहा जोर

बता दें कि मंगलवार को हुई टेलीफोनिक वार्ता को प्रधानमंत्री मोदी ने सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताया. इसके अलावा उन्होंने भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया. PM मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ‘प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशीपूर्ण और सकारात्मक बातचीत हुई. हमने भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों, जिनमें व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं, में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘भारत और कनाडा मिलकर एक अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान दे रहे हैं.’

व्यापार समझौते पर आगे बढ़ेगी चर्चा

कनाडा के पीएमओ के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत को जल्द पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई है. दोनों देशों का लक्ष्य साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का है. प्रधानमंत्री मोदी के कनाडा दौरे के दौरान व्यापार और निवेश से जुड़े कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिल सकती है.

ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक पर भी चर्चा

बता दें कि टेलीफोनिक चर्चा में दोनों देशों के नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की भू-राजनीतिक चुनौतियों और ऊर्जा तथा कृषि क्षेत्रों में भरोसेमंद साझेदारों की आवश्यकता पर भी चर्चा की. कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में भारत और प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की भी सराहना की. दोनों नेताओं ने दौरे से पहले लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की.

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This