यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का तैयार हुआ फ्रांस, जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में बनी सहमति

Must Read

UK: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शांति हासिल करने की यूक्रेन की कोशिश को समर्थन किया हैं. मैक्रों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से वार्ता की. मैक्रों ने कहा कि रूस मोर्चे पर फंस गया है और तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में फ्रांस यूक्रेन की रक्षा और स्थायी शांति के प्रयासों में साथ खड़ा रहेगा. राष्ट्रपति इमैनुएल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट में ल‍िखा कि रात मैंने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से दोबारा बात की.

गंभीर बनाने का रास्ता चुना

उन्हें भरोसा दिलाया कि फ्रांस यूक्रेन और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. रूस ने मोर्चे पर आ रही मुश्किलों के बीच हालात को और गंभीर बनाने का रास्ता चुना है. ऐसे समय में यह बेहद जरूरी है कि हम सभी मिलकर यूक्रेन को अपनी रक्षा करने और अपने नागरिकों तथा जरूरी बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए हर जरूरी मदद और संसाधन उपलब्ध कराएं. उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा कि मैंने यह भी दोहराया कि फ्रांस यूक्रेन को एक मजबूत और स्थायी शांति हासिल करने की उसकी कोशिश में लगातार समर्थन देता रहेगा.

फ्रांस यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा

फ्रांस अपनी जिम्मेदारियां निभाता रहेगा और यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा. राष्ट्रपति जेलेंस्‍की ने इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत को महत्‍वपूर्ण बताया. जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि हम इस बात की सराहना करते हैं कि रूस की बढ़ती आक्रामकता का समाधान खोजने के लिए फ्रांस अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है. उन्‍होंने एक्‍स पोस्‍ट में ल‍िखा कि हमारी बैठक के दौरान ही रूस ने लुत्स्क में यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर एक और ड्रोन हमला किया.

हमले लगभग बिना रुके जारी

इस हमले के कारण शहर में बिजली गुल हो गई. दुर्भाग्य से हाल के दिनों में रूस की ओर से इस तरह के लगातार और खुलेआम किए जा रहे हमले लगभग बिना रुके जारी हैं. जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस प्रस्ताव को भी नजरअंदाज कर दिया है, जिसमें ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने और संघर्षविराम का आह्वान किया गया था. इसके अलावा रूस अब स्टारलिंक सेवा में आ रही समस्याओं का फायदा उठाकर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाले जरूरी संसाधनों और सुविधाओं को अधिकतम नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.

चुनौतियों का मुकाबला करने के कई तरीकों पर चर्चा

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि मैंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ इन चुनौतियों का मुकाबला करने के कई तरीकों पर चर्चा की. खास तौर पर इस महीने यूक्रेन की वायु सेना को मजबूत करने के लिए नई सहायता पैकेज दिए जाएंगे. हम यूरोप की एंटी-बैलिस्टिक रक्षा प्रणाली पर भी काम तेज कर रहे हैं. लक्ष्य है कि फ्रेयाश् प्रणाली इस साल के अंत तक पूरी तरह काम करने लगे.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी से मचा कोहराम, 3 मासूमों समेत 5 की मौत; 16 साल का संदिग्ध भी ढेर

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This