सपने में माता का दिखना होता है अति शुभ, जानिए किस रूप का क्या है मतलब

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Navaratri Special: सोते वक्त सपना देखना एक आम प्रक्रिया है. माना जाता है कि अगर आप सोते वक्त सपना देख रहे हैं तो आप गहरी नींद में सोए हैं. स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने वास्तविक जीवन पर बहुत प्रभाव डालते हैं. चूकी आज से मां दुर्गा के पावन पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आपको इस दौरान सपने में मां दुर्गा के अलग-अलग दिखे तो इसके कई मायने होते हैं. आइए आपको इन सपनों के शुभ और अशुभ संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं.

श्रृंगार किए हुई माता का स्वरूप

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर माता सपने में आपने श्रृंगार किये माता रानी को देखा है तो इसको शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं सकारात्मकता का वास होगा. आने वाले समय में आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है.

माता का मंदिर देखना

स्वप्न शास्त्र की मान्यता के अनुसार मां दुर्गा का मंदिर देखना शुभ संकेत है. इसका अर्थ है कि माता रानी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है. आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.

मां की मूर्ति देखना

अगर सपने में आप माता की मूर्ति देखते हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ होता है कि मानसिक और शारीरिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है. व्यापारियों को नई डील्स मिल सकती है. जिसमें मुनाफा होने के संकेत हैं. जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

शेर पर सवार मां को देखना

अगर सपने में आप मां दुर्गा को शेर पर सवार देखते हैंं तो इसका अर्थ है आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने जा रही है. माना जाता है कि इस सपने का संकेत है कि भविष्य में आपको शुभ समाचार मिल सकती है.

लाल वस्त्र में मां दुर्गा मां को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मां दुर्गा को लाल वस्त्र में देखना शुभ होता है. इसका अर्थ होता है कि आने वाले दिनों आपको अच्छी खबर मिलेगी. तरक्की के द्वार खुलेंगे. संतान के पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. वहीं, जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनको शादी के लिए रिश्ता आ सकता है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This