Dussehra 2026: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवरात्रि के नौ दिनों तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम शक्ति की आराधना की थी. जिसके बाद दशमी के दिन रावण का वध किया था. इसलिए हर साल अश्विन माह की दशमी के दिन रावण का पुतला दहन कर दशहरा का पर्व मनाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल दशहरा कब है और रावण दहन का शुभ मुहूर्त क्या है…
अयोध्या के राजा भगवान श्रीराम ने इसी दिन लंकापति रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी. इसलिए इसे विजयादशमी कहा जाता है. इस दिन लोग बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाते हैं. दशहरे के दिन शस्त्र पूजा का भी विधान है.
कब है Dussehra 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से शुरू हो रही है. तिथि का समापन अगले दिन 21 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर हो रहा है. दशहरा पर्व के लिए हमेशा प्रदोष काल और विजय मुहूर्त देखा जाता है, क्योंकि रावण का दहन इसी मुहूर्त में करना शुभ होता है. ऐसे में इस साल दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
पूजा का शुभ मुहूर्त
- दशहरा के दिन विजय मुहूर्त – 20 अक्टूबर- दोपहर 01:59 से दोपहर 02:45 तक
- अपराह्न पूजा का समय -दोपहर 01:14 से सायं 03:30 तक
- श्रवण नक्षत्र आरंभ – 19,अक्टूबर, सायं 03 बजकर 38 मिनट से
- श्रवण नक्षत्र समापन – 20 अक्टूबर, सायं 06 बजाकर 02 मिनट पर
- प्रदोष काल– 20 अक्टूबर, सायं 05:47 से
- निशिता मुहूर्त– 20 अक्टूबर, रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से रात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक
रावण दहन शुभ मुहूर्त
दशहरा यानी विजयदशमी के दिन रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है. इस बार दशहरा के दिन रावण दहन 20 अक्टूबर को शाम 05:47 मिनट पर किया जा सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

