USPS Diwali Stamp: बुधवार की शाम अमेरिकी डाक सेवा ने दिवाली के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट जारी किया है. इसपर ह्यूस्टन में रहने वाली कलाकार संगीता भूताडा द्वारा बनाई गई एक बेहद सुंदर रंगोली का डिजाइन है.
भारतीय दूतावास में आयोजित हुआ कार्यक्रम
भारतीय दूतावास में बुधवार की शाम आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, अमेरिकी डाक सेवा की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शिबानी गंभीर और संगीता भूताडा ने इस डाक टिकट का अनावरण किया.
अमेरिकी डाक सेवा ने रंगोली को एक जीवंत कलाकृति बताया. इसे पारंपरिक रूप से रंगीन चावल के पाउडर, चाक और फूलों की पंखुड़ियों जैसी चीजों से बनाया जाता है और माना जाता है कि इससे सौभाग्य आता है.
डाक टिकट किसने डिजाइन किया?
मूल रूप से भारत की रहने वालीं संगीता भूताडा लंबे समय से ह्यूस्टन इलाके में रह रही हैं. वह लगभग 30 वर्षों से रंगोली की इस प्राचीन लोक कला का अभ्यास कर रही हैं. इस डाक टिकट को जेनिफर अर्नोल्ड ने डिजाइन किया है और विलियम जे. गिकर इसके आर्ट डायरेक्टर थे.

