श्रीलंका में सात भारतीय अरेस्टः बीड़ी-सिगरेट बनाने वाले केंदू पत्तों की तस्करी का आरोप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kendu Leaves Smuggling: श्रीलंका में 2,400 किलो केंदू के पत्तों की तस्करी की कोशिश कर रहे सात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार को दी.

श्रीलंकाई नौसेना ने कहा…

श्रीलंकाई नौसेना ने कहा, ‘यह अभियान वेस्टर्न नेवल कमांड को मिली जानकारी के आधार पर चलाया गया था. दो संदिग्ध भारतीय नौकाओं और इलाके में मौजूद दो स्थानीय छोटी नावों को देखे जाने के बाद उन्हें रोका गया.’

नौसेना ने बताया कि बुधवार को पुट्टलम जिले के उडप्पुवा तट के पास एक निगरानी अभियान के दौरान नौकाओं पर सवार सात भारतीय नागरिकों और छोटी नावों पर मौजूद चार श्रीलंकाई नागरिकों को हिरासत में लिया गया.

नावों की तलाशी लेने पर 2,400 किलो केंदू के पत्ते मिले, जो 60 बोरियों में भरे हुए थे. नौसेना ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों, नावों और केंदू पत्तों को कोलंबो स्थित कस्टम्स प्रिवेंटिव आफिस को सौंप दिया जाएगा.

बताया कि केंदू पत्तों का इस्तेमाल बीड़ी बनाने में किया जाता है. बाजार में मिलने वाली सिगरेट की ऊंची कीमतों के बीच, सस्ती बीड़ियों की मांग को पूरा करने के लिए इन पत्तों की श्रीलंका में तस्करी की जाती है. तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This