इजराइलः हेब्रोन शहर में सैनिकों ने हमला करने वाले दो लोगों को मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israeli Soldiers Opened Fire: शुक्रवार सुबह इजराइली सैनिकों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हेब्रोन शहर के पास हमला करने वाले दो लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया. यह जानकारी सेना ने दी. इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है. इसके कुछ घंटे बाद इजराइल ने सेना को वेस्ट बैंक को पूरी तरह बंद करने की तैयारी करने का आदेश दिया. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि उसने सुरक्षा बलों को तुरंत हेब्रोन शहर की घेराबंदी करने और शुक्रवार से पूरे वेस्ट बैंक को पूरी तरह बंद करने की तैयारी करने का निर्देश दिया है. इससे पहले सेना ने कहा था कि उसने ”इजराइली नागरिकों पर आतंकवादी हमले” को नाकाम कर दिया.

सेना के अनुसार, हमलावरों के पास एम-16 राइफल और एक पिस्तौल थी. हालांकि, उसने कथित हमले के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. आपातकालीन सेवा कर्मियों ने बताया कि घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है. उन्हें इजराइल के अस्पतालों में ले जाया जा रहा था. आपातकालीन सेवा कर्मियों के एक बयान के मुताबिक, सुबह येहुदा जंक्शन के पास घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान भी गोलीबारी जारी थी. उन्होंने बताया कि 20 वर्ष के दो युवकों के पैरों के निचले हिस्से में गोली लगी, जबकि एक अन्य व्यक्ति बेहोश था और गंभीर रूप से घायल था.

आपातकालीन सेवा दल के त्सुरियल एद्री ने कहा, ”जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां स्थिति बेहद गंभीर थी और इलाके में गोलीबारी जारी थी.” अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. यह घातक गोलीबारी ऐसे समय हुई है, जब अगले मंगलवार को इजराइल के मतदाता यह फैसला करेंगे कि नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के रूप में एक और कार्यकाल दिया जाए या इजराइली राजनीति में नए दौर की शुरुआत हो. यह चुनाव हमास के नेतृत्व में इजराइल पर हुए हमलों के तीन साल बाद हो रहा है. इजराइल की सरकार ने चुनाव से पहले देश के ”दुश्मनों” के संभावित हमलों को लेकर चेतावनी दी है. इजराइल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने कहा कि हेब्रोन में हुआ हमला दर्शाता है कि वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों की आवाजाही की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This